पटना: बमबाजी के बाद बीएन कॉलेज पहुंचे राज्यपाल, बोले- राजभवन में बैठकर नहीं लूंगा फैसला…………….

पटना: राजधानी के बीएन कॉलेज में बमबाजी की घटना में एक छात्र की मौत की घटना से नाराज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को कॉलेज पहुंचे. यहां उन्होंने कॉलेज में मौजूद लोगों से बात की और अनुशासनहीनता पर गहरी नाराजगी जताई. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि ऐसा लगता है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग विश्वविद्यालय के छात्रावास के कमरों में अवैध कब्जा किए हुए हैं. ऐसे क्रिमिनल लोगों का विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं है!

यह हमारी बदकिस्मती…
आरिफ मोहम्मद खान ने आगे कहा, “हमने छात्र यूनियन से भी कहा है कि यह जिम्मेदारी केवल विश्वविद्यालय प्रशासन की ही नहीं है. सभ्य समाज वह होता है जहां पुलिस के डंडे से नहीं बल्कि स्वत: अनुशासन स्वीकार किया जाता है. एक जमाना वह था जब विश्वविद्यालय के अंदर यह अच्छा नहीं लगता था, जब विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वविद्यालय के अंदर किसी मामले में पुलिस को बुलाना पड़ता था. विश्वविद्यालय में अनुशासन रखना विश्वविद्यालय प्रशासन का काम है, लेकिन आज स्थितियां बदल गई हैं. यह हमारी बदकिस्मती है. ऐसा नहीं है कि यह हाल केवल पटना विश्वविद्यालय में है, अन्य विश्वविद्यालयों का भी यही हाल है!!

मंगलवार को बीएन कॉलेज में हुई थी बमबाजी
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बीएन कॉलेज में परीक्षा के दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई और फिर उसी दौरान हुई बमबाजी में सुजीत कुमार नाम का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई!!!

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।