दुमका जिले में नाली का पानी बहाने के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया।

दुमका जिले में नाली का पानी बहाने के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। नगर थाना क्षेत्र के केवटपाड़ा मोहल्ले में एक युवक ने तलवार से हमला कर पड़ोसी महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी, वहीं महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार देर शाम की है।

केवटपाड़ा निवासी शिक्षक मनोज कुमार सिंह की पत्नी विमला देवी (50 वर्ष) ने सामने रहने वाले पड़ोसी को गंदा पानी सड़क पर बहाने से रोका था। इसी बात पर पड़ोसी लालचंद साह के बेटे फूलचंद साह उर्फ छोटू (25 वर्ष) ने आपा खो दिया। वह गुस्से में घर से तलवार निकाल लाया और विमला देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया।

इसी बीच महिला के पति मनोज कुमार सिंह भी बाजार से लौटे और उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन छोटू ने उन पर भी वार कर दिया जिससे उनका हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी छोटू ने खुद को तलवार सहित पुलिस के हवाले कर दिया और कहा कि उसने गुस्से में आकर यह वारदात की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।