पानी के अभाव में बूढ़ाचांच का सामुदायिक शौचालय बेकार

गिरिडीह जिला के क्षेत्र   बगोदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्तर पर बनाए गए सामुदायिक शौचालय बेकार साबित हो रहे हैं। लाखों की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कर महज खानापूर्ति की गई है। चूंकि पानी के बगैर शौचालय भवन का कोई मतलब नहीं बनता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि शौचालय निर्माण के समय स्थल चयन में अनदेखी कर महज सामुदायिक शौचालय भवन निर्माण की औपचारिकता पूरी की गई है। प्रखंड के अटका पूर्वी पंचायत अंतर्गत बूढ़ाचांच के तुरीटोला में वित्तीय वर्ष 2021- 22 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया था। मगर यह बेकार साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस शौचालय का इस्तेमाल आज तक ग्रामीणों ने नहीं किया है। चूंकि जिस जगह पर शौचालय का निर्माण किया गया है वहां पानी की सुविधा नहीं है। ऐसे में शौचालय के दोनों दरवाजे पर ताला लटका रहता है। दरवाजे पर लटके ताले में जंग लगा हुआ है जो इस बात का गवाह दे रहा है कि यह शौचालय भवन कभी भी नहीं खुलता है। इसके अलावा शौचालय भवन के सामने में झाड़ - झंखाड़ उग आया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सामुदायिक शौचालय के नाम पर यहां सरकारी रूपए की बर्बादी हुई है। गिरिडीह से रिपोर्टर ज्योति
गिरिडीह जिला के क्षेत्र बगोदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्तर पर बनाए गए सामुदायिक शौचालय बेकार साबित हो रहे हैं। लाखों की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कर महज खानापूर्ति की गई है। चूंकि पानी के बगैर शौचालय भवन का कोई मतलब नहीं बनता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि शौचालय निर्माण के समय स्थल चयन में अनदेखी कर महज सामुदायिक शौचालय भवन निर्माण की औपचारिकता पूरी की गई है। प्रखंड के अटका पूर्वी पंचायत अंतर्गत बूढ़ाचांच के तुरीटोला में वित्तीय वर्ष 2021- 22 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया था। मगर यह बेकार साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस शौचालय का इस्तेमाल आज तक ग्रामीणों ने नहीं किया है। चूंकि जिस जगह पर शौचालय का निर्माण किया गया है वहां पानी की सुविधा नहीं है। ऐसे में शौचालय के दोनों दरवाजे पर ताला लटका रहता है। दरवाजे पर लटके ताले में जंग लगा हुआ है जो इस बात का गवाह दे रहा है कि यह शौचालय भवन कभी भी नहीं खुलता है। इसके अलावा शौचालय भवन के सामने में झाड़ – झंखाड़ उग आया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सामुदायिक शौचालय के नाम पर यहां सरकारी रूपए की बर्बादी हुई है। गिरिडीह से रिपोर्टर ज्योति

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।