
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रविवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। टावर चौक पर हिंदू परिषद के लोगों ने बंगाल के सीएम के पुतला दहन के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। हिन्दू हेल्पलाइन के जिला मंत्री बसन्त सिंह ने बताया कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर जिस प्रकार से अत्याचार किया गया है उससे पूरे देश के हिन्दू आहत है। पश्चिम बंगाल सरकार ऐसे जिहादियों पर कार्रवाई की बजाय उसे सरंक्षण देने का काम करती है, जिससे उनकी हिम्मत बढ़ जाती है। कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार अविलम्ब इस पर कार्रवाई करे। पुतला दहन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष रविशंकर पांडेय, जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, मंत्री कुंदन केसरी, कार्यकारिणी सदस्य शुभम झा, हिंदू हेल्पलाइन अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष श्याम राणा, नगर महामंत्री उदय चंद्रवंशी, राष्ट्र बजरंग दल नगर अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष अमन चंद्रवंशी, सदर प्रखंड से राष्ट्र बजरंग दल उपाध्यक्ष विशाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अनूप राय, इंडिया हेल्थ लाइन अध्यक्ष चुरामन, अनिल राय, अंशु यादव, छोटू यादव, सोनू यादव सहित कई कार्यकर्ता थे।
हिंदू परिषद ने बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका…………..
और पढ़ें
- विज्ञापन
