
गिरिडीह एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी, अपराधियों से चार मोबाइल व पांच सिम बरामद
गिरिडीह। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने पपरवाटांड़ में प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव में पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया कि ये अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि और एयरटेल पेमेंट बैंक खाते बंद होने का डर दिखाकर ठगी कर रहे थे। कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी साइबर क्राइम आबिद खान ने किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अदालत अंसारी (26), समीर अंसारी उर्फ इसाक अंसारी (24) और समसुद अंसारी (23) शामिल हैं। सभी अपराधी बेंगाबाद प्रखंड़ के फुरसोडीह के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 04 मोबाइल फोन और 05 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
छापेमारी अभियान में पुनि विजय कुमार, पुअनि पुनीत कुमार गौतम, पुअनि गुंजन कुमार, पुअनि गुंजन कुमार, सोनू कुमार मो फिरोज आल्म शास्त्र क्यूआरटी बल शामिल थे।
