विधायक श्री नागेंद्र महतो दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल बैटरी युक्त, व्हील चेयर उपकरण यंत्र का वितरण किए ।

आज बिरनी प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांगो के लिए उपकरण वितरण समारोह में बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो सम्मिलित होकर सभी दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल बैटरी युक्त, ट्राई साइकिल एवं व्हील चेयर उपकरण यंत्र का वितरण किया।

मौके पर बगोदर विधायक ने कहा कि इन कृत्रिम उपकरणों की सहायता से क्षेत्र के दिव्यांग जनों के दिनचर्या में सुधार होगी, अब उन्हें दूसरों के सहारा नहीं बनना पड़ेगा। हर संभव मदद का भरोसा दिया जाएगा। क्षेत्र के बाकी दिव्यांगों को शीघ्र ही उपकरण देने का हर संभव मदद किया जायेगा। इस अवसर पर बिरनी बीडीओ फनीश्वर रजवार,सीओ संदीप मधेशिया जिला मंत्री देवनाथ राणा, मंडल अध्यक्ष राजदेव साव,जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास, मुखिया कुंवर नारायण सिंह,भाजपा नेता तुलसी यादव,मुखिया मुकेश यादव,मुखिया दिलीप दास,पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा,मनोज चंद्रवंशी सुभाष दास,सुभाष बर्मा,प्रकाश सिन्हा, सरजू पासवान,रंजीत राय,विक्रम तरवे,मांझी तुरी,भरत बर्मा,छत्रधारी दास,सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें