धनबाद में हुये हिंसक झड़प में बाघमारा SDPO पुरुषोत्तम कुमार सिंह जख्मी हो गये। इस बवाल में SDPO के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिये बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।
बता दें कि गुरुवार को मधुबन और धर्मा बांध थाना क्षेत्र के बीसीसीएल खरखरी कोलियरी के जंगल में हिंसक झड़प हुई। गोलीबारी से लेकर बमबाजी तक की गयी। बम के धमाकों से पूरा इलाका थर्रा उठा था। वहीं, इस खूनी लफड़े में एक युवक की जान चली गयी थी। वहीं, दर्जनों लोग जख्मी हो गये। कई बाइक को फूंक डाला गया। इस हिंसक झड़प की वजह एक निजी कंपनी की बाउंड्री निर्माण को बताया जा रहा है।
धनबाद में हुये हिंसक झड़प में बाघमारा SDPO पुरुषोत्तम कुमार सिंह जख्मी हो गये।
और पढ़ें
- विज्ञापन
