राशन गबन के खिलाफ भड़के ग्रामीण, बैठक कर राशन वितरण की की गई मांग।*

सभी वार्ड में खुले राशन दुकान, डीलरों का बढ़े मानदेय, रुके राशन की चोरी- राजेश यादव।*

आज सदर प्रखंड के बजटो पंचायत क्षेत्र में पीडीएस संचालकों द्वारा एक माह का राशन गबन किए जाने से भड़के ग्रामीणों ने एक बड़ी बैठक कर गबन किए गए राशन का वितरण करने की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा तथा संचालन पंसस प्रतिनिधि घनश्याम वर्मा ने किया। जबकि पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव, पूर्व मुखिया जनार्दन साव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

बैठक में मौजूद लोगों ने भिन्न-भिन्न तरीके से राशन वितरण में गड़बड़ी की बात कही, जिसपर मौजूद अधिकांश लोगों ने सहमति जताई। कहा कि, नवंबर माह में अंगूठा लगवाकर सिर्फ चना दाल दिया गया, लेकिन ऑनलाइन में चावल भी निकल गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने कहा कि, सरकार को सभी वार्ड में राशन दुकान खोलना चाहिए। साथ ही राशन डीलराें का भी पर्याप्त मानदेय फिक्स कर राशन वितरण में चोरी रोकने की गारंटी करनी चाहिए। श्री यादव की इन मांगों का सबों ने एकमत से समर्थन किया। उन्होंने कहा कि, शीघ्र ही इसे लेकर मुहिम शुरू करेंगे।

आज की बैठक में उक्त के अलावा फॉरवर्ड ब्लॉक नेता संजय प्र यादव सहित स्थानीय जालंधर यादव, भिखारी राय, लखन यादव, दिलीप यादव, सोमर राय, संतोष यादव, हुसैन अंसारी, मंजूर अंसारी, सलेक्ट अंसारी, तिलक दास, राजेश यादव, केदार सिंह, अनिल यादव, कामेश्वर सिंह, दिलीप वर्मा, महेंद्र यादव, गणेश दास, राजेंद्र दास, बासदेव मंडल, दिनेश मंडल, दिनेश तुरी, रामदेव तुरी, श्यामसुंदर मंडल, गोविंद राय, जागेश्वर दास, लेखो तुरी, देवनारायण यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।