पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल भरकट्टा के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर केशोडीह के प्रांगण में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को गति देने पहुंचे आदरणीय डॉक्टर रविंद्र कुमार राय जी का कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष भरकट्टा टुपलाल प्रसाद बर्मा जी के अध्यक्षता में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
आदरणीय डॉक्टर रविंद्र कुमार राय जी ने कहा आप सभी कार्यकर्ता के परिश्रम एवं मेहनत के आधार पर तिसरी बार देश में पुनः भारतीय जनता पार्टी मोदी की सरकार बनी है।आप सभी कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत के बाद बगोदर में कमल खिला है बगोदर से प्रतिनिधित्व करने के लिए नागेंद्र महतो जी को अपार वोटो से समर्थन देकर उन्हें विधायक बनाया है।
उन्होंने कहा कि संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत घर -घर जाकर एप के माध्यम सदस्य बनाए।
उक्त समारोह को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सामारोह में काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कनिष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं माताएं बहनें उपस्थित हुए।
भाजपा के पूर्व मंत्री झारखंड सरकार,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय डॉ रविंद्र कुमार राय जी संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को गति देने पहुंचे भरकट्टा मंडल*
और पढ़ें
- विज्ञापन
