बिरनी प्रखंड अंतर्गत पंचायत केशोडीह के ग्राम बराई निवासी हीरालाल मंडल के पुत्र प्रवासी श्रमिक पवन कुमार मंडल की सड़क दुर्घटना ओडिसा में निधन हो गई। बताया जा रहा है कि पवन कुमार मंडल विगत दिनों 17 दिसंबर को हाइवा से सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई। पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचा जिसकी सूचना बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो को मिलने पर मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। साथ ही कम्पनी के उच्च अधिकारी और श्रम विभाग से फोन से वार्ता कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग किया। मौके पर जिप सदस्य सूरज सुमन,मुखिया केके वर्मा, मुखिया निरंजन वर्मा, मनोज सिंह,विशेश्वर साव,बिनोद मंडल,अशोक मंडल,कैलाश मंडल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें।
प्रवासी मजदूर के परिजन को बगोदर विधायक ने दी सांत्वना
और पढ़ें
- विज्ञापन
