अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गिरिडीह इकाई के द्वारा शनिवार को प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह में किया गया। जिला संयोजक उज्जवल तिवारी के नेतृत्व में पोस्टर विमोचन हुआ। अभाविप के तीन दिवसीय प्रांत 25वें प्रांत अधिवेशन कोयला नगरी धनबाद में 3 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। अधिवेशन में पूरे झारखंड के कार्यकर्ता शामिल होंगे । इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,नगर मंत्री बबलू यादव ने कहा कि शिक्षा को लेकर कई प्रस्ताव को पारित किया जाएगा साथ ही यह अधिवेशन वर्तमान शिक्षा क्षेत्र के परिवर्तनकारी स्थितियों सहित समाज, युवाओं व शिक्षा संबंधी विषयों को प्रमुखता से रेखांकित करने वाला होगा। पोस्टर विमोचन मे जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू,कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, अनीश रॉय, विशाल कुमार, अभिजीत सिंहा,राहुल कुमार, सेजल कुमारी, शिमरन भारती, सुजल,रवि, सुभाष,प्रियंका,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
शनिवार को प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह में किया गया।
और पढ़ें
- विज्ञापन
