आज सरिया प्रखंड अंतर्गत बहुउद्देशीय भवन कोयरीडीह में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक श्री नागेंद्र महतो जी मौजूद रहें।इस दौरान विधायक को फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह में ग्रामीणों मौजूद रहें। इस दौरान विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बगोदर में भ्रष्टाचार को खत्म करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। इसे ख़त्म करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को इस प्रचंड जीत हेतु आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय,मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर मरांडी,भाजपा नेता अमित आनंद, पंचायत समिति सदस्य कार्तिक मरांडी,जय प्रकाश वर्मा, डुगलाल महतो, राजू वर्मा,लक्ष्मण वर्मा,सुधीर वर्मा, अमरनाथ सिंह,दसरथ वर्मा,गुरु गोबिंद कुशवाहा,उमेश वर्मा,रीतलाल वर्मा, रोहित साव,अर्जुन साव,बंधु महतो सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
आज सरिया प्रखंड अंतर्गत बहुउद्देशीय भवन कोयरीडीह में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
और पढ़ें
- विज्ञापन
