बगोदर प्रखंड के ग्राम अटका हरिजन टोला में सैकड़ों लोगों ने माले छोड़ भाजपा का दामन थामा।*

आज बगोदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम अटका हरिजन टोला में सैकड़ों लोगों ने माले पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की। बगोदर के पूर्व विधायक श्री नागेंद्र महतो की उपस्थिति में इन सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सभी को भाजपा का पट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी का सदस्य बनाया।

मौके पर श्री महतो ने कहा कि बगोदर में माले विधायक के अनुचित रवैये और क्षेत्र के विकास में आ रही रुकावटों से तंग आकर लोगों ने भाजपा को चुना है। भाजपा की विकासपरक नीतियों से प्रभावित होकर लोगों ने माले छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर राजकुमार दास, प्रकाश दास, दिनेश दास, मुन्ना दास, सुनील दास, संतोष दास, श्याम दास, दशरथ दास, अजय दास, टिंकू दास, रंजीत दास, राहुल दास, इंद्र दास, रूपलाल दास, छक्कन दास, सचिन दास, टेकलाली दास, तिरलोकी महतो, टहल दास, मुकेश दास, लक्ष्मण दास सहित अन्य कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल हुए लोगों ने कहा कि भाजपा में विकास के प्रति ईमानदारी और क्षेत्र के समग्र उत्थान की प्रतिबद्धता है, जो उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है।

इस अवसर पर जिप सदस्य सह भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू,जितेंद्र सिंह,दीपू मंडल, सुरेश मंडल,धनंजय सिंह,रवि सिंह,जीबलाल महतो, कार्तिक मंडल,धनंजय कुमार,भुनेश्वर मोदी,रंजीत मेहता,चरक नायक, राजेंद्र साव, अंजित मंड,बिंदु मंडल,प्रयाग नायक सहित अन्य सैकडों ग्रामीणों मौजूद रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।