पोषण माह के तहत उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में किया पौधारोपण पर्यावरण को बचाना हमारा हमारी प्राथमिकता- उपायुक्त धनबाद

धनबाद ज़िला में महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना पोषण माह अभियान के तहत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनिता कुजूर ने सबलपुर स्थित वृद्धाश्रम में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों को इस अभियान को जिला स्तर पर सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारी प्राथमिकता है, जिससे हमारा वातावरण शुद्ध रहेगा और हम स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।मौके पर उपायुक्त वृद्धाश्रम में रह रहें सभी बुजुर्गों से मुलाकात कर सभी का हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में पूछा जिसपर बुजुर्गों ने एक एम्बुलेंस, चापानल एवं कुछ अलमारी की मांग उपायुक्त से की। उपायुक्त ने सभी बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन जल्द ही आपकी सभी मांगों को पूरा करेगी।बुजुर्गों ने बताया कि इस वृद्धाश्रम में उन्हें अच्छी तरह से खानपान कराया जाता है। साथ ही घर जैसे व्यवहार इस आश्रम में उन्हें मिलता है। सभी उनका अच्छे से ध्यान रखते हैं, समय-समय पर तरह-तरह की गतिविधियां खेल, भजन आदि से उन्हें काफी खुशियां मिलती है। उपायुक्त के वृद्धाश्रम आने पर बुजुर्गों ने उन्हें खूब आशीर्वाद और प्यार दिया। उपायुक्त ने कहा कि आप लोग यहां अच्छे से रह रहे हैं और खुश हैं यह अच्छी बात है, आपकी खुशी ज्यादा महत्वपूर्ण है। आपकी देखरेख में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होगी, जिला प्रशासन आपकी हर मदद को आपके साथ हर वक्त खड़ा है।मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद, डीआरडीए के श्री संतोष सिन्हा, डीआरडीए के कनीय अभियंता श्री मनोज कुमार मंडल, ओल्ड ऐज होम,सबलपुर धनबाद आश्रम के अध्यक्ष श्री मोहम्मद नौशाद गद्दी, आश्रम के सह सचिव श्री सुरेंद्र यादव, श्री एस. एस हजरा, श्री ओमकार मिश्रा समेत राष्ट्रीय मानव अधिकार भ्रष्टाचार निवारण भारत के सदस्य एवं कई अन्य मौजूद रहें।
जोहर सच न्यूज़ धनबाद रिपोर्ट राम दयाल साह
धनबाद ज़िला में महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना पोषण माह अभियान के तहत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनिता कुजूर ने सबलपुर स्थित वृद्धाश्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया।
इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों को इस अभियान को जिला स्तर पर सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारी प्राथमिकता है, जिससे हमारा वातावरण शुद्ध रहेगा और हम स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।मौके पर उपायुक्त वृद्धाश्रम में रह रहें सभी बुजुर्गों से मुलाकात कर सभी का हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में पूछा जिसपर बुजुर्गों ने एक एम्बुलेंस, चापानल एवं कुछ अलमारी की मांग उपायुक्त से की। उपायुक्त ने सभी बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन जल्द ही आपकी सभी मांगों को पूरा करेगी।बुजुर्गों ने बताया कि इस वृद्धाश्रम में उन्हें अच्छी तरह से खानपान कराया जाता है। साथ ही घर जैसे व्यवहार इस आश्रम में उन्हें मिलता है। सभी उनका अच्छे से ध्यान रखते हैं, समय-समय पर तरह-तरह की गतिविधियां खेल, भजन आदि से उन्हें काफी खुशियां मिलती है। उपायुक्त के वृद्धाश्रम आने पर बुजुर्गों ने उन्हें खूब आशीर्वाद और प्यार दिया। उपायुक्त ने कहा कि आप लोग यहां अच्छे से रह रहे हैं और खुश हैं यह अच्छी बात है, आपकी खुशी ज्यादा महत्वपूर्ण है। आपकी देखरेख में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होगी, जिला प्रशासन आपकी हर मदद को आपके साथ हर वक्त खड़ा है।मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद, डीआरडीए के श्री संतोष सिन्हा, डीआरडीए के कनीय अभियंता श्री मनोज कुमार मंडल, ओल्ड ऐज होम,सबलपुर धनबाद आश्रम के अध्यक्ष श्री मोहम्मद नौशाद गद्दी, आश्रम के सह सचिव श्री सुरेंद्र यादव, श्री एस. एस हजरा, श्री ओमकार मिश्रा समेत राष्ट्रीय मानव अधिकार भ्रष्टाचार निवारण भारत के सदस्य एवं कई अन्य मौजूद रहें।
जोहर सच न्यूज़ धनबाद रिपोर्ट राम दयाल साह

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।