जागरूक जनता पार्टी के गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान किया जा रहा

जागरूक जनता पार्टी की गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने दिन रविवार को बुढ़ियाखाद, न्यू पुलिस लाइन करहरबारी और डांडीडीह में जनसंपर्क किया गया जिसमे राधास्वामी संगठन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही डांडीडीह में 9 निः शुल्क कोचिंग संस्थान का उद्घाटन भी प्रत्याशी अनीशा सिन्हा के द्वारा किया गया।प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने यह भी कहा कि आज राधास्वामी संगठन के माध्यम से लगातार 15 वर्षो से समाजसेवा करती आ रही हूं, हमारे संगठन के माध्यम से अपने गिरिडीह क्षेत्र में राधास्वामी संगठन कन्यादान योजना के तहत हजारों बच्चियों के विवाह में सहयोग किया गया है, कई बच्चो के शिक्षा में संगठन सहयोग कर रही है साथ ही आवास भी बनाकर संगठन के द्वारा दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में संगठन के द्वारा गांडेय विधानसभा क्षेत्र और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र मे निः शुल्क कोचिंग संस्थान का संचालन किया जा रहा  है जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे ताकि एक शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सके। साथ ही संगठन के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को भी रोजगार दिया जा रहा है क्योंकि अगर महिलाओ को रोजगार मिल जाए तो घर की कुछ परेशानी कम की जा सकती है। इस मौके पर संगठन के नगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार (सुबोध सिंह ) ने कहा कि संगठन हरेक क्षेत्र में कार्य कर रही है, संगठन अपने क्षेत्र के बच्चो, युवाओं, पुरुषो और महिलाओं सभी के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष नंदलाल पांडे ने कहा कि हमारी प्रत्याशी अनीशा सिन्हा गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करती है तो गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का विकास किया जाएगा जो कि आज तक नही हो पाया है।  कार्यालय प्रभारी अमित कुमार ने मौजूद ग्रामीणों से संगठन से जुड़कर संगठन के विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगो को जागरूक किया। इस मौके पर संगठन के प्रतिनिधि वसीम जी, सद्दाम जी, बेबी देवी, मालती देवी, शिप्रा देवी, सुंदरी देवी,रूकसार खातून, रौशन कुमार के साथ सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।