जोहार सच न्यूज संवाददाता गिरिडीह सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भाकपा माओवादी के सेंट्रल कमेटी के मेम्बर एक करोड के ईनामी हार्डकोर नक्सली संगठन के सरगना प्रयाग माँझी उर्फ विवेक की पत्नी जया दी उर्फ चिंता को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। हार्डकोर नक्सली विवेक की पत्नी जया दी उर्फ चिंता को मधुबन थाना कांड संख्या 01/2019 के तहत् गिरफ्तार किया है।जो कि 11 जनवरी 2019 को शाम के करीब छः बजे तत्कालीन एस पी सुरेन्द्र झा को सूचना मिली कि मोहनपुर,बड़वारा, और छछंदो के जंगली इलाकों में माओवादियों के दस्ते को देखा गया है जिनकी मंशा सरकार के नीतियों के खिलाफ सरकारी निर्माण कार्यों में लेवी लेना और सुरक्षा बल पर हमला करना है सूचना मिलने पर एसपी के निर्देशानुसार सीआरपीएफ 154 बटालियन की बी कम्पनी के साथ जिला प्रशासन की पुलिस टीम क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दिया पुलिस के घेराबंदी को आक्रामक रुख देखकर नक्सली वहां से भाग निकले थे। यह भी बताते चलें कि धनबाद टुंडी प्रखण्ड अंतर्गत दलू बेड़ा निवासी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक माओवादी सेंट्रल कमिटी का मेम्बर बताया जा रहा है उसकी पत्नी जया दी इन दिनों काफी बीमार चल रही थी जिसके क्रम में उसे धनबाद के एक क्लिनिक में भर्ती होने की भनक पुलिस को लगी और गिरिडीह पुलिस अपने दल बल के साथ धनबाद पहुंची और जया दी उर्फ चिंता को हिरासत में ले लिया। जया दी उर्फ चिंता माओवादी संगठन के महिला विंग को भी देखती थी। चिंता उर्फ जया दी के खिलाफ गिरिडीह के अनेक थानों में दर्जनभर से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं।