गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत बेंगाबाद – चतरो मुख्य मार्ग में आज छोटकी खरगडीहा वासियों व राहगीरों ने सड़क पर बने तालाब में जाल व बंसी से मछली मारने का काम किया। लोगों ने भारी संख्या में एकजुट होकर राज्य सरकार ,स्थानीय सांसद ,विधायक मुर्दाबाद का जमकर नारेबाजी की।
आज सुबह से लोगो का जुटान छोटकी खरगडीहा चौक के समीप एकत्रित होकर सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया । स्थानीय लोगों ने कहा की जल्द ही अगर इस सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।स्थानीय विधायक, सांसद और जिला प्रशासन से इस सड़क को बनवाने की मांग किया साथ ही कहा की रोड नहीं तो वोट नही। छोटकी खरगडीहा चौक पर बेंगाबाद – चतरो पथ तालाब मैं तब्दील हो गई है। चिप्पी और टिकरी मरम्मत से काम नही चलेगा इस सड़क से प्रायः हजारों वाहनों का प्रवेश होता है। आज के इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप मुखिया प्रतिनिधि सह निवर्तमान मुखिया महेन्द्र प्रसाद वर्मा, बिनोद राम, बलदेव वर्मा, जमुना साव,राजु पंडित,राजु साव, जहुर अंसारी, जयनारायण तुरी, शंकर तिवारी, गणेश तुरी,प्रविण तुरी,शतिश कुमार, बिनोद साव, तसलीम अंसारी, पंकज राना, सतीश प्रजापति सहित कई राहगीर मौके पर मौजूद थे।
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के छोटकी खरगडीहा वासियों व राहगीरों ने सड़क पर बने तालाब में जाल व बंसी से मछली मारने
और पढ़ें
- विज्ञापन
