धनबाद लाॅ काॅलेज के सामने गोली मारकर इंजीनियरिंग छात्र की हत्या…

धनबाद— जिले में अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दिनदहाड़े अपराधी वारदात को अंजाम देकर हो जा रहे हैं. ताजा घटना धनबाद सदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.बता दें कि धनबाद सदर थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज के समीप अमरदीप भगत 21 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मार दी. गोली युवक के गर्दन में मारी गई. गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए.

आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. युवक को एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया.अमरदीप भगत मनईटाड़ का रहने वाला था. वह इंजीनियरिंग का छात्र था. युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी पाकर विधायक राज सिन्हा भी अस्पताल पहुंचे. युवक के परिजनों को हिम्मत बंधवाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपराधियों की तलाश की जा रही है.वहीं विधायक राज सिन्हा ने घटना पर दुख जताया. घटना को दुखद बताया. विधायक ने कहा कि राज्य सहित जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. सरकार, पुलिस इसे रोकने में फेल है. मनईटाड़ सहित आसपास के क्षेत्र में खास कर अपराध बढ़ा है. ड्रग्स, जिम्फरोसी का धंधा चल रहा है. आए दिन आपराधिक वारदात सुनने को मिलता है. जिले में बिगड़ी विधि व्यवस्था को लेकर एसपी से मिलेंगे. क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढाने का आग्रह करेंगे, साथ ही युवक को गोली मारने वाले अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने को पुलिस को कहेंगे.”

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।