उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में कई गई शिक्षा विभाग की समीक्षा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता- उपायुक्त

  1. आज दिनांक 19 जून 2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में की गई।बैठक के दौरान छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र बनाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने, जन्म प्रमाण पत्र बनाने, मिड डे मील की समीक्षा, जर्जर भवनों की स्थिति की समीक्षा, जिला स्थापना समिति की समीक्षा, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण के पश्चात रिक्त अनुसार स्थापना की समीक्षा, साइकिल वितरण की समीक्षा, किशोरी समृद्धि योजना एवं सावित्रीबाई फुले योजना की समीक्षा, खाद्यान्न उठाव, कुकिंग कोस्ट मद के आय व्यय के विवरण, अतिरिक्त पोषाहार (फल, अंडा) के आय व्यय का विवरण, ऑनलाइन एमआईएस पोर्टल की समीक्षा, रसोईयो का वृद्धा पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण करने की समीक्षा समेत बचे हुए विद्यालयों के बाउंड्री वॉल निर्माण, स्कूलों में लगातार हेल्थ चेकअप करने, अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु विभिन्न प्रकार के समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने कहा कि जिले में बच्चों के शिक्षा से लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बेहतर गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक आहार(मिड डे मील) देना हमारी प्राथमिकता है, इन चीजों पर किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों में बच्चों के आधार इनरोलमेंट, जाति प्रमाण पत्र निर्माण, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि निर्माण कार्य में पीछे है वैसे प्रखंडों में कैंप लगाकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जल्द से जल्द प्रमाण पत्र निर्गत करवाने का कार्य करेंगे। इस कार्य में समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर बच्चों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि जिन भी विद्यालयों में बाउंड्री वॉल नहीं है वैसे विद्यालयों को चिन्हित कर जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही जिन भी रसोइयों का वृद्धा पेंशन या आयुष्मान कार्ड का निर्माण नहीं हुआ है वैसे सभी लाभुकों को जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। स्कूलों में समय-समय पर हेल्थ चेकअप का आयोजन कर बच्चों के स्वास्थ्य का जांच अवश्य करवाएं। सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे एवं बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मी एवं पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों के शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो इसके लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण करने का निदेश दिया गया।उन्होंने आवासीय विद्यालय एवं बालिका विद्यालयों के सुरक्षा की समीक्षा करते हुए कहा कि बच्चियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय-समय पर जिला से वरीय पदाधिकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे की आवासीय विद्यालय एवं बालिका विद्यालय में नियम एवं शर्तों का पालन हो बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री निशु कुमारी,जिला शिक्षा अधीक्षक श्री भूतनाथ रजवार, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, एडीपीओ श्री विजय कुमार समेत सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत कई अन्य कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    आज दिनांक 19 जून 2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में की गई।बैठक के दौरान छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र बनाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने, जन्म प्रमाण पत्र बनाने, मिड डे मील की समीक्षा, जर्जर भवनों की स्थिति की समीक्षा, जिला स्थापना समिति की समीक्षा, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण के पश्चात रिक्त अनुसार स्थापना की समीक्षा, साइकिल वितरण की समीक्षा, किशोरी समृद्धि योजना एवं सावित्रीबाई फुले योजना की समीक्षा, खाद्यान्न उठाव, कुकिंग कोस्ट मद के आय व्यय के विवरण, अतिरिक्त पोषाहार (फल, अंडा) के आय व्यय का विवरण, ऑनलाइन एमआईएस पोर्टल की समीक्षा, रसोईयो का वृद्धा पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण करने की समीक्षा समेत बचे हुए विद्यालयों के बाउंड्री वॉल निर्माण, स्कूलों में लगातार हेल्थ चेकअप करने, अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु विभिन्न प्रकार के समीक्षा की गई।
    बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने कहा कि जिले में बच्चों के शिक्षा से लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बेहतर गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक आहार(मिड डे मील) देना हमारी प्राथमिकता है, इन चीजों पर किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों में बच्चों के आधार इनरोलमेंट, जाति प्रमाण पत्र निर्माण, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि निर्माण कार्य में पीछे है वैसे प्रखंडों में कैंप लगाकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जल्द से जल्द प्रमाण पत्र निर्गत करवाने का कार्य करेंगे। इस कार्य में समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर बच्चों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि जिन भी विद्यालयों में बाउंड्री वॉल नहीं है वैसे विद्यालयों को चिन्हित कर जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही जिन भी रसोइयों का वृद्धा पेंशन या आयुष्मान कार्ड का निर्माण नहीं हुआ है वैसे सभी लाभुकों को जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। स्कूलों में समय-समय पर हेल्थ चेकअप का आयोजन कर बच्चों के स्वास्थ्य का जांच अवश्य करवाएं। सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे एवं बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मी एवं पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों के शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो इसके लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण करने का निदेश दिया गया।उन्होंने आवासीय विद्यालय एवं बालिका विद्यालयों के सुरक्षा की समीक्षा करते हुए कहा कि बच्चियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय-समय पर जिला से वरीय पदाधिकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे की आवासीय विद्यालय एवं बालिका विद्यालय में नियम एवं शर्तों का पालन हो बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री निशु कुमारी,जिला शिक्षा अधीक्षक श्री भूतनाथ रजवार, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, एडीपीओ श्री विजय कुमार समेत सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत कई अन्य कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।