-

जोहार सच न्यूज संवाददाता गिरिडीह बीते दिनों में बेंगाबाद प्रखण्ड और आस पास के क्षेत्रों में साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब साइबर अपराधियों ने एक नायाब तरीका अख्तियार किया है। किसी नेता के जीत, प्रधानमंत्री, द्वारा रिचार्ज फ्री दिया जा रहा है। ऐसा मैसेज मोबाइल पर लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर ठगी कर रहे हैं। ऐसा हीं एक मामला बेंगाबाद प्रखण्ड अंतर्गत करनपुरा निवासी संतोष कुमार हजाम पिता कोदन हजाम के के साथ 10/06/2024 को एक मैसेज लिंक के साथ आया जिसमें रेजेस्टर करने के साथ हीं संतोष कुमार हजाम के संपर्क में सभी के पास मैसेज लिंक स्वतः चला गया और अगले सुबह 11/06/2024 को उसके खाता नम्बर 84042240267 झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक से 43000/रुपया कटने का मैसेज प्राप्त हु़वा।
बीते दिनों से साइबर अपराध मामला तेजी से बढ़ रहा है। और प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। संबंधित बिभाग और सम्बन्धित अफसर भी दिनों दिन बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने और इसे रोकने में विफल रही है।
सावधान गिरिडीह इसी क्लिक न करें क्योंकि क्लिक करते ही आपका फोन होगा हैक
और पढ़ें
- विज्ञापन
