उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षकों का लंबित वेतन भुगतान कराने तथा गरीबों के राशन चोरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग लेकर कल्पना से मिले माले नेता राजेश यादव।

राशन की जगह ईंट-पत्थर रखकर वजन पूरा कर रहे डीलर - यादव।आज भाकपा माले नेता सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संस्थापक सदस्य राजेश यादव ने गांडेय की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन से रांची स्थित आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र की कई समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
मुलाकात के बाद माले नेता ने जारी प्रेस बयान में बताया कि, कुछ माह पूर्व विभागीय आदेशानुसार कई शिक्षकों का स्थानांतरण उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में हुआ है जहां योगदान कर वे कार्यरत हैं। बावजूद इसके उन्हें विगत मार्च 2024 से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। प्रभावित शिक्षकों को इस बाबत न तो विभाग से कोई संतोषजनक जानकारी दी जा रही है और न ही उनका वेतन ही भुगतान हो रहा है। नतीजतन परिवार चलाने के लिए अब वे सूद-ब्याज पर कर्ज लेने को मजबूर हो गए हैं। माले नेता ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महेशलुंडी, बंदरकुप्पी तथा धनयडीह आदि गांवों में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में कार्यरत ज्योति मुर्मू, माया कुमारी, चंद्रप्रकाश, मीरा रजक और सुनीता कुमारी आदि का लंबित वेतन भुगतान तत्काल निदेशक माध्यमिक शिक्षा तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित करवाकर शुरू कराने की मांग की है।इसके अलावा एक अत्यंत गंभीर मामले से गांडेय विधायक को अवगत कराते हुए माले नेता ने गरीबों के राशन चोरी कर लिए जाने की शिकायत की और कहा कि, कई डीलर राशन की जगह ईंट-पत्थर रखकर वजन पूरा करके गरीबों का राशन चोरी कर रहे हैं। श्री यादव ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह (मु) क्षेत्र के ही शादी गवारो एवं आसपास के कई गांवों के गरीब आदिवासी कार्डधारकों की व्यथा का मामला प्रमाण सहित दिखाते हुए विधायक श्रीमती सोरेन से राशन चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे डीलरों को सीधा बर्खास्त कर राशन वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।

Leave a Comment

और पढ़ें

तिसरी में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता से गूंजा क्षेत्र तिसरी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को आगामी रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य रैली एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल

*प्रेस विज्ञप्ति* *——————–* *——————-* – *चतरा पुलिस* *दिनांक 18.03.2026* ——————– ——————– *टी0एस0पी0सी0 संगठन ( सुदर्शन जी ) गिरोह के पांच सदस्य अवैध हथियार, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार* *प्रसंग- पिपरवार थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 18/03/26 धारा 317(2)/3(5) बी0ए0एस0 व 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 17 सी0एल0 एक्ट* दिनांक 18/03/2026

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित में बीते कई दिनों से मनरेगा कर्मियों के खिलाफ अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। जो कि आज दिन बुधवार को सुबह 10 बजे दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा साफ कर दिया गया है कि जे ई को आगामी पर्व के बाद हटा दिया जाएगा। जो 8 वर्षों से टीका हुआ था। साथ ही हड़ताल में बैठे लोगों ने लिखित रूप से मांगा किया। वहीं जब लिखित रूप से दिए दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने तो अनिश्चिकालीन धरना स्वयं ही हटा लिया गया है।