तिसरी। गिरिडीह /बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर तिसरी थाना पुलिस द्वारा बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च तिसरी थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य चौक तक पैदल किया गया। इसके बाद मार्च चंदौरी, पाल्मरूवा, आडसार होते हुए सिंघो और गुमगी क्षेत्र तक जाएगा। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इस फ्लैग मार्च में तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर, एसआई लव कुमार, सीओ अखिलेश प्रसाद तथा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्नवाल सहित पुलिस बल एवं अन्य लोग शामिल रहे।