
सिमरिया थाना | दिनांक : 25 मई 2026
चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7.196 किलोग्राम अफीम, 78.4 किलोग्राम डोडा, दो मोबाइल फोन और एक टीवीएस एक्सएल 100 लूना मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस को 24 मई 2026 की दोपहर सूचना मिली थी कि ग्राम बजराही के पास बगरा-चतरा रोड किनारे मैदान में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल मौके पर पहुंचा तो पुलिस वाहन को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
जीवलाल गंझू (36 वर्ष), ग्राम लुतीडीह, टोला घोंघीबार, थाना सिमरिया, जिला चतरा
मो. फैजान मलिक (26 वर्ष), ग्राम ईचाक कला, थाना सिमरिया, जिला चतरा
के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मैदान में खड़ी टीवीएस एक्सएल 100 लूना मोटरसाइकिल की डिक्की में अफीम रखी गई है। तलाशी लेने पर पुलिस को दो प्लास्टिक डिब्बों में अफीम बरामद हुई। इसके बाद जीवलाल गंझू के घर से भी एक केन में रखा अफीम और तीन प्लास्टिक बोरे में डोडा बरामद किया गया।
फरार आरोपियों की पहचान
हैदर खान उर्फ दिवान
दिलावर खान
दोनों निवासी ग्राम ईचाक कला, थाना सिमरिया, जिला चतरा के रूप में हुई है।
इस संबंध में सिमरिया थाना कांड संख्या 96/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/15(सी)/18(सी)/25/27(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जब्त सामान
7.196 किलोग्राम अफीम
78.4 किलोग्राम डोडा
दो ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन
एक टीवीएस एक्सएल 100 लूना मोटरसाइकिल
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया
अंचलाधिकारी, सिमरिया
थाना प्रभारी सिमरिया, सूर्य प्रताप सिंह
थाना प्रभारी एनडीपीएस थाना, पु.अ.नि. मो. समी अंसारी
सशस्त्र बल के जवान

