मौके पर दर्जनों शिकायतों का हुआ निदान, उपभोक्ताओं को मिली राहत

बिजली बिल शिकायतों के निवारण को लेकर तिसरी विद्युत विभाग में लगा कैंप, दर्जनों उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायतें

तिसरी (गिरिडीह)। बिजली बिल से संबंधित शिकायतों के निवारण को लेकर बुधवार को तिसरी विद्युत विभाग कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दर्जनों उपभोक्ताओं ने पहुंचकर बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं एवं अन्य शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान कई उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे उन्हें राहत मिली।
मौके पर मौजूद सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप राय ने बताया कि बिजली बिल से संबंधित शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर को बिजली विभाग के रिकॉर्ड में जोड़ना तथा बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है, ताकि उपभोक्ताओं को विभागीय सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

और पढ़ें