जमामो माता मंदिर में हुई चोरी मामले में एक ही परिवार के तीन महिला एक पुरुष समेत चार आरोपी गिरफ्तार आरोपी से बरामत 20 ग्राम सोना का चेन और गले कि लोकेट साथ ही 2फोन

तिसरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में चेन स्नेचर गैंग का खुलासा
जमामो माता मंदिर में हुई चोरी मामले में एक ही परिवार के तीन महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह/तिसरी। तिसरी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में हुई सोने की चेन एवं लॉकेट चोरी मामले का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन महिला एवं एक पुरुष समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिहार के नवादा जिला अंतर्गत सिरदला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं तथा एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं।
मामला तिसरी थाना कांड संख्या 72/26 से संबंधित है। बीते शनिवार 30 अगस्त को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक महिला की सोने की चेन तथा दूसरी महिला के गले का सोने का लॉकेट चोरी कर लिया गया था। घटना के बाद जमामो माता मंदिर समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय ने तिसरी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अंशु कुमारी, सरिता देवी, मुस्कान देवी और टिंकल मिश्रा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने की चेन, एक सोने का लॉकेट एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
इस संबंध में खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर एवं एसआई लव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की जानकारी दी।
छापेमारी दल में गवां थाना के पुलिस निरीक्षक रोहित महतो, तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर, एसआई लव कुमार, राहुल यादव, निरंजन राय, नीरज कुमार सिंह एवं महिला गृहरक्षक मीना मुर्मू समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।
महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी के सामान की बरामदगी को तिसरी पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

oplus_8388640

oplus_4194304

और पढ़ें