तिसरी का यह खतरनाक मोड़ कब बनेगा सुरक्षित? एक साल में दूसरी बार घर की ओर घुसा बेकाबू ट्रक, बड़ा हादसा टला

तिसरी (गिरिडीह): गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन किसी न किसी सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। मंगलवार को एक बार फिर तिसरी स्थित पुल के समीप खतरनाक मोड़ पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क छोड़ते हुए सीधे घर की ओर बढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे जसीडीह से छर लोड कर के छपरा की ओर जा रही थी    उसी क्रम में ट्रक तिसरी पुल के पास स्थित तीखे मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित हो गया। ट्रक सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे नाली में उतर गया और आकाश गुप्ता के घर की दिशा में बढ़ने लगा। गनीमत रही कि ट्रक गड्ढे में फंस गया, जिससे वह घर से टकराने से बच गया। यदि ट्रक कुछ और आगे बढ़ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। ठीक इसी स्थान पर पिछले वर्ष भी एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया था। इसके बावजूद संबंधित विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल के समीप स्थित यह मोड़ बेहद खतरनाक है। यहां न तो पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगे हैं, न ही प्रभावी स्पीड ब्रेकर या मजबूत सुरक्षा बैरियर  की व्यवस्था है। रात के समय या तेज रफ्तार में आने वाले वाहनों के लिए यह मोड़ और भी जोखिम भरा साबित होता। 
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सड़क निर्माण विभाग से मांग की है कि इस स्थान पर अविलंब स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर युक्त चेतावनी बोर्ड,  तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में कोई गंभीर और जानलेवा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि बार-बार एक ही स्थान पर दुर्घटनाएं होना यह साबित करता है कि यहां सड़क सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमी है। लोगों ने प्रशासन से केवल आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी परिवार को अपूरणीय क्षति का सामना न करना पड़े।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें