
राजधनवार/खोरीमहुवा: झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार, 25 जून 2026 को खोरीमहुवा अनुमंडल प्रांगण में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) खोरीमहुवा ने की।
कार्यशाला में गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ/डीएसपी) खोरीमहुवा, डीसीएलआर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि, मुखिया, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार है।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने घर, गांव और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन नशामुक्ति शपथ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा की।
रिपोर्ट: इकरामुल, राजधनवार
