
बिरनी प्रखंड अंतर्गत तुलसीटाण्ड पंचायत निवासी धीरज शाह, पिता उमेश शाह, का चयन ईस्टर्न रेलवे कोलकाता में असिस्टेंट लोको पायलट पद पर हुआ है। धीरज शाह की इस उपलब्धि से न सिर्फ तुलसीटाण्ड पंचायत बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर है और हर ओर उनकी प्रशंसा की जा रही है।
धीरज शाह के चयन से क्षेत्र के युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है और यह संदेश दे रही है कि मेहनत, लगन और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
अपनी सफलता पर धीरज शाह ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता-पिता, परिजनों एवं गुरुओं को देते हैं, जिनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग से यह संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
धीरज शाह की इस सफलता पर पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


3 thoughts on “**बिरनी प्रखंड के तुलसीटाण्ड पंचायत के धीरज शाह बने ईस्टर्न रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट**”
Hey guys, luckypk777game caught my eye. Seems like another one of those mobile games. Anyone know if it pays out or is it just another time sink?
Que onda? Thinking about downloading mexvipdescargar but wary of scams. Anyone have experience with it? Is it legit?
Yo, heard whispers about super85. Is it the real deal? Or another here-today-gone-tomorrow platform ? Share your thoughts.