
जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की गयी. इस क्रम में जिले के विभिन्न मार्गों पर निर्धारित स्पीड लिमिट के अनुपालन, फुट ओवर ब्रिज के निर्माण, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, पब्लिक अंडर पास एवं व्हीकल अंडर पास के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाये, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लायी जा सके. साथ ही आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार–प्रसार गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर विशेष बल दिया गया. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाहनों में रिफ्लेक्टिंग टेप लगाने का विशेष अभियान भी संचालित किया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिले में संचालित व्यावसायिक एवं मालवाहक वाहनों में मानक के अनुरूप रिफ्लेक्टिंग टेप की जांच की जा रही है.जिन वाहनों में रिफ्लेक्टिंग टेप नहीं पाया जा रहा है, उनमें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रिफ्लेक्टिंग टेप लगाया जा रहा है, ताकि रात्रिकालीन समय एवं कम दृश्यता की स्थिति में दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके. अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को रिफ्लेक्टिंग टेप के महत्व की जानकारी दी जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है!
यातायात नियमों का सख्ती से कराया जायेगा पालन…..
और पढ़ें
- विज्ञापन

3 thoughts on “यातायात नियमों का सख्ती से कराया जायेगा पालन…..”
Yo, check out p3beyt! Been hanging out there lately. Seems legit and the vibes are cool. Definitely worth a look if you’re looking for something new. p3beyt
Alright, qq8889’s not bad, I gotta say. Simple and straight to the point. Gives you what you need. Worth a shot qq8889.
Yo, anyone messed with timbet1? Found some good games there. Not too shabby at all. Give ’em a try timbet1.