भरकट्टा में स्वैच्छिक रक्तदान व स्वास्थ्य जाँच शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रह

भरकट्टा (गिरिडीह)।
केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के तत्वावधान में तथा मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह के सहयोग से माहुरी युवा मंच, भरकट्टा द्वारा 14 दिसंबर को सामुदायिक भवन, तुलाडीह में स्वैच्छिक रक्तदान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की उत्साहपूर्ण और व्यापक भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय माहुरी वैश्य मंडल एवं केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के पदाधिकारियों तथा मर्सी हॉस्पिटल के निदेशक द्वारा मां मथुरासिनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में समाचार लिखे जाने तक 32 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था। रक्तदाताओं के उत्साह को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि यह संख्या 50 यूनिट से अधिक हो सकती है।

शिविर में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें—
जनरल फिजिशियन डॉ. पी. एल. मिश्रा,
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शाहबादी,
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रोइस उद्दीन,
तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल शामिल रहे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में केंद्रीय माहुरी वैश्य मंडल के वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, महामंत्री उमा शंकर चरणपहाड़ी, संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, धर्म संचार मंत्री मनीष गुप्ता तथा अंतरंग समिति सदस्य अशोक वैशाखियार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वहीं केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति से अध्यक्ष संजीत तर्वे, उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, सचिव अतुल सेठ, उप सचिव पंकज वैशाखियार, जितेंद्र सेठ, हिमांशु लोहनी, सुमित सेठ, उप संगठन मंत्री अमर सेठ, उप कोषाध्यक्ष विवेक वैशाखियार, मीडिया प्रभारी अभय कंधवे, रक्तदान प्रभारी राकेश तर्वे एवं राकेश गुप्ता उपस्थित रहे।

मर्सी हॉस्पिटल की ओर से डायरेक्टर साहिल सलूजा, सोनल सलूजा, गुड्डू सिंह तथा सीईओ पी. एच. मिश्रा की मौजूदगी रही। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

भरकट्टा मंडल से युवा अध्यक्ष अजीत चरणपहाड़ी, सचिव रामचंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अरुण तर्वे, भरकट्टा नवयुवक समिति अध्यक्ष राकेश तर्वे, कोषाध्यक्ष अमरजीत वैशाखियार, संगठन मंत्री गोलू तर्वे सहित रितेश माथुर, शंभु सेठ, चंदन तर्वे, नीतीश सेठ, रमेश सेठ, अनिकेत वैशाखियार, संतोष सेठ, मनीष तर्वे समेत बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय नवयुवक समिति अध्यक्ष संजीत तर्वे ने कहा कि इस तरह के आयोजन आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है, और इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

6 thoughts on “भरकट्टा में स्वैच्छिक रक्तदान व स्वास्थ्य जाँच शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रह”

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।