
बिरनी/गिरिडीह
बिरनी प्रखंड के पेशम गांव स्थित दलित टोला में मसोमात बिलवा देवी को अबुआ आवास की स्वीकृति मिली थी, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जमीन विवाद खड़ा किए जाने से आवास निर्माण कार्य रुका हुआ था। इस बाधा की शिकायत पीड़ित परिवार ने भाकपा माले कमिटी को सौंपी थी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पार्टी प्रखंड सचिव सह उप प्रमुख शेखर शरण दास ने अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर से हस्तक्षेप की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को बिरनी बीडीओ फणीश्वर रजवार, अंचलाधिकारी संदीप मधेसिया और भरकट्टा ओपी प्रभारी यमन कुमार संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने मसोमात बिलवा देवी के अबुआ आवास निर्माण कार्य को अविलंब शुरू कराने का आदेश जारी किया तथा जमीन विवाद का मौके पर समाधान कर दिया।
निरीक्षण के दौरान गादी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव, विक्रम तर्वे सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
