जमुआ प्रखंड मुख्यालय में JMM कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल

जमुआ: प्रखंड मुख्यालय जमुआ में झामुमो (JMM) कार्यालय का विधिवत उद्घाटन आज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक श्री केदार हाजरा, जिला उपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष रणजीत राम, प्रखंड सचिव रोजन अंसारी समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह में भारी भीड़ देखने को मिली। मौके पर मौजूद प्रमुख लोगों में मनोज पांडे, मंसूर अंसारी, बंटी यादव, संजय यादव सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। झामुमो के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी काफी संख्या में देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष रणजीत राम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि,
“जनता की किसी भी समस्या का समाधान अब इसी कार्यालय में जल्द से जल्द किया जाएगा। इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। हमारा प्रयास होगा कि हर समस्या का त्वरित समाधान हो और लोगों को अधिक से अधिक मदद मिले।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यह कार्यालय आने वाले समय में जनता की सुविधा और उनके अधिकारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।