मनकडीहा में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में त्वरित आयुष्मान कार्ड वितरण


बिरनी प्रखंड के मनकडीहा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लाभुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्वरित सेवा के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों को उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को आयुष्मान कार्ड वितरण कराया। वहीं लाभुकों के अनुरोध पर वीएलई गौतम कुमार द्वारा त्वरित सुविधा प्रदान करते हुए मौके पर ही कई लाभुकों के आयुष्मान कार्ड तैयार कर उन्हें सौंपा गया।

इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन स्वीकार किए गए। कार्यक्रम में पंचायत कर्मियों एवं प्रखंड स्तरीय कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Comment

और पढ़ें