
इस अवसर पर हम अपने संस्थापक सदस्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और सहयोगियों को नमन करते हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण ने इस संस्था को ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह और अनुभव साझा करने के सत्र आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि ने संस्थान के विकास की सराहना करते हुए भविष्य में और ऊँची उड़ान भरने का आह्वान किया।
हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि हमारी यह यात्रा न केवल सफलता की गाथा रही है, बल्कि समाज में शिक्षा, सेवा और विकास का प्रतीक भी बनी है।
आइए, इस रजत जयंती के अवसर पर हम संकल्प लें कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी निष्ठा, एकता और उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
रिपोर्टर नजीम अजहर

