
#गिरिडीह। साइबर अपराध पर सख्ती जारी रखते हुए गिरिडीह पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बेरगी गांव के पास छापेमारी कर ऑनलाइन ठगी में संलिप्त तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से पुलिस को बेरगी गांव के पास ऑनलाइन ठगी करने वाले युवकों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खाँ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दाब गांव के साजीद अंसारी, नजाउल अंसारी तथा अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोरासिमर गांव के चंदन मंडल को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहकों को बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते थे और ओटीपी प्राप्त कर ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार, दो अन्य आरोपी मोहम्मद आलम अंसारी और फारमुल अंसारी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन, पांच स
रिपोर्टर तालेश्वर पंडित
