आज गावां प्रखंड में वन प्रक्षेत्र के ग्राम गुमगी में वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री अनिल कुमार और पुलिस बल के नेतृत्व में छापेमारी किया गया।छापेमारी में आरा मशीन एवं लकड़ी बोटा जब्त किया गया।अपराधियों की पहचान की जा रही है उसके बाद वनवाद दायर किया जाएगा।कार्रवाई के उपरांत वन क्षेत्र पदाधिकारी के द्वारा बोला गया कि इस तरह का वन अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस छापेमारी में प्रभारी वनपाल अभीमीत राज,राजेंद्र प्रसाद,वन उप परिसर पदाधिकारी रणजीत प्रभाकर,रवीश कुमार,शशि कुमार,रवीश कुमार,गौतम दास,सुरेश कुमार महतो,सुधीर बेसरा,आलोक मोहन पांडे,हीरालाल पंडित एवं अन्य वनकर्मी मौजूद थे।