बड़े पैमाने पर अवैध माइका की तीसरी प्रखंड में तस्करी की जा रही

तिसरी प्रखंड से बड़े पैमाने पर अवैध माइका की तस्करी की जा रही है। तिसरी प्रखंड के उतरी छोर पर स्थित दूर-दराज के गांवों में उत्खनन करवाने से लेकर संग्रह कराकर माइका माफियाओं द्वारा हर दिन लगभग 20 लाख से अधिक लागत के अवैध माइका की तस्करी की जाती है। मजे की बात यह है कि वन विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए चेकनाका की नाक के नीचे से इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जाता है। बावजूद इसके वन और खनन विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। जिसके कारण माइका माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। गौरतलब है कि तिसरी प्रखंड के अब्रखा, ज़िनाडीह,पचरुखी, खटपोक, लोकाय, साखम, गोलगो, कर्णपुरा, डुब्बा, असनातरी, लदबेदवा, नारोटांड़, कानीचिहार, मनसाडीह आदि गांवों के बड़े भूखंड पर अवैध रूप से माइका का उत्खनन करवाया जाता है। इसके बाद गांव के ही किसी घर में माइका का संग्रह किया जाता है। काफी मात्रा में माइका संग्रह किए जाने के बाद ट्रक, मिनी ट्रक और पिकअप गाड़ी में इसे लोड कर रात के अंधेरे में इसे घंघरीकुरा व जामडार के रास्ते से डोरंडा और घोड़थंबा होते हुए डोमचांच व मसनोडीह ले जाकर इसकी तस्करी की जाती है। इस गोरखधंधे में तिसरी के कई माफिया और सफेदपोश लगे हुए हैं और इस काले धंधे से हर दिन लाखों की कमाई कर मालामाल हो रहे हैं।  इसके बाद ट्रकों में लोड करके गिरिडीह, डोमचांच, मसनोडीह और कोडरमा ले जाते थे। किंतु पुलिस और वन विभाग द्वारा माइका उत्खनन से लेकर इसके अवैध कारोबार पर नकेल कसे जाने तथा फैक्ट्रियों में लगातार छापेमारी कर इसे सील करने के बाद माइका माफियाओं ने माइका के अवैध कारोबार करने का तरीका ही बदल लिया है। अब तस्कर और माफियाओं द्वारा जंगली क्षेत्रों में माइका का अवैध उत्खनन करवाने का काम किया जाता है, फिर उत्खनन किए गए माइका को गांव में ही संग्रह किया जाता है। इसके बाद छोटे, बड़े ट्रक या फिर पिकअप गाड़ी में लोड करवाकर डोरंडा और घोड़थंबा के रास्ते से डोमचांच और मसनोडीह स्थित फैक्ट्रियों में ले जाया जाता है। रिपोर्टर तीसरी प्रखंड से संजीत प्रजापति
तिसरी प्रखंड से बड़े पैमाने पर अवैध माइका की तस्करी की जा रही है। तिसरी प्रखंड के उतरी छोर पर स्थित दूर-दराज के गांवों में उत्खनन करवाने से लेकर संग्रह कराकर माइका माफियाओं द्वारा हर दिन लगभग 20 लाख से अधिक लागत के अवैध माइका की तस्करी की जाती है। मजे की बात यह है कि वन विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए चेकनाका की नाक के नीचे से इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जाता है। बावजूद इसके वन और खनन विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। जिसके कारण माइका माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। गौरतलब है कि तिसरी प्रखंड के अब्रखा, ज़िनाडीह,पचरुखी, खटपोक, लोकाय, साखम, गोलगो, कर्णपुरा, डुब्बा, असनातरी, लदबेदवा, नारोटांड़, कानीचिहार, मनसाडीह आदि गांवों के बड़े भूखंड पर अवैध रूप से माइका का उत्खनन करवाया जाता है। इसके बाद गांव के ही किसी घर में माइका का संग्रह किया जाता है। काफी मात्रा में माइका संग्रह किए जाने के बाद ट्रक, मिनी ट्रक और पिकअप गाड़ी में इसे लोड कर रात के अंधेरे में इसे घंघरीकुरा व जामडार के रास्ते से डोरंडा और घोड़थंबा होते हुए डोमचांच व मसनोडीह ले जाकर इसकी तस्करी की जाती है। इस गोरखधंधे में तिसरी के कई माफिया और सफेदपोश लगे हुए हैं और इस काले धंधे से हर दिन लाखों की कमाई कर मालामाल हो रहे हैं। इसके बाद ट्रकों में लोड करके गिरिडीह, डोमचांच, मसनोडीह और कोडरमा ले जाते थे। किंतु पुलिस और वन विभाग द्वारा माइका उत्खनन से लेकर इसके अवैध कारोबार पर नकेल कसे जाने तथा फैक्ट्रियों में लगातार छापेमारी कर इसे सील करने के बाद माइका माफियाओं ने माइका के अवैध कारोबार करने का तरीका ही बदल लिया है। अब तस्कर और माफियाओं द्वारा जंगली क्षेत्रों में माइका का अवैध उत्खनन करवाने का काम किया जाता है, फिर उत्खनन किए गए माइका को गांव में ही संग्रह किया जाता है। इसके बाद छोटे, बड़े ट्रक या फिर पिकअप गाड़ी में लोड करवाकर डोरंडा और घोड़थंबा के रास्ते से डोमचांच और मसनोडीह स्थित फैक्ट्रियों में ले जाया जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

तिसरी में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता से गूंजा क्षेत्र तिसरी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को आगामी रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य रैली एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल

*प्रेस विज्ञप्ति* *——————–* *——————-* – *चतरा पुलिस* *दिनांक 18.03.2026* ——————– ——————– *टी0एस0पी0सी0 संगठन ( सुदर्शन जी ) गिरोह के पांच सदस्य अवैध हथियार, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार* *प्रसंग- पिपरवार थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 18/03/26 धारा 317(2)/3(5) बी0ए0एस0 व 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 17 सी0एल0 एक्ट* दिनांक 18/03/2026

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित में बीते कई दिनों से मनरेगा कर्मियों के खिलाफ अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। जो कि आज दिन बुधवार को सुबह 10 बजे दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा साफ कर दिया गया है कि जे ई को आगामी पर्व के बाद हटा दिया जाएगा। जो 8 वर्षों से टीका हुआ था। साथ ही हड़ताल में बैठे लोगों ने लिखित रूप से मांगा किया। वहीं जब लिखित रूप से दिए दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने तो अनिश्चिकालीन धरना स्वयं ही हटा लिया गया है।