चिताखारो में सीएससी संचालक संजय वर्मा के घर के पीछे से दरवाज़ा तोड़कर घुसे चोर, ढाई लाख नकद सहित कई सामान ले उड़े।

बिरनी प्रखंड के चिताखारो गाँव में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। चोरों ने गाँव के सीएससी संचालक संजय वर्मा (पिता दामोदर महतो) के घर के पीछे दरवाज़े की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया और ढाई लाख रुपये नकद सहित कई जरूरी कागजात, कीमती सामान वीडियो ग्राफी कैमरा ,लेपटॉप,दो मोबाइल,जेवरात ले गए।
घटना का पता सुबह होने पर पूरे गाँव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया। रात में ही सरिया एसडीपीओ धनंजय राम, भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार, जिप सदस्य सूरज सुमन, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजू मंडल जोहर सच न्यूज़ संवादाता राजेश कुमार सिंह पप्पू शर्मा विनय यादव ,नीरज वर्मा,सिराज अंसारी जुमन अंसारी,सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँच गए।
एसडीपीओ और ओपी प्रभारी ने रात्रि में ही पूरे क्षेत्र में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में जगहों जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से साक्ष्य एकत्र किए। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सरिया इंस्पेक्टर अजय कुमार और एसआई आनंदी प्रसाद भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर विस्तृत जांच में जुट गए।
फिलहाल पुलिस ने चोरों के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी है और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
पीड़ित संजय वर्मा ने कहा कि घटना के वक्त सभी परिजन सोए हुए थे, तभी घर के पीछे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
एसडीपीओ धनंजय राम ने कहा — “पुलिस पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है। रात से ही पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी और छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
फिलहाल लिखित आवेदन अब तक पीड़ित की ओर से नहीं दिया गया है, पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
रवि कुमार शर्मा

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।