सामुदायिक पुलिसिंग के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी रानियाँ के साथ ग्राम सभा किया गया।


रानियाँ थाना अंतर्गत जयपुर पंचायत के किशुनपुर गाँव तथा खटखुरा पंचायत के कराकेल चौक में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी रानियाँ के साथ ग्राम सभा किया गया। ग्राम सभा कर ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत हुआ तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के सहयोग से समाधान किया गया। साथ ही साथ ग्रामीणों को अफीम की खेती, डायन विसाही जैसे अफवाह,साइबर ठगी का शिकार होने पर डायल-1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने,पोक्सो कानून,नशाखोरी, उग्रवादी/ नक्सलवादी जैसे प्रतिबंधित संगठन के विरुद्ध एवं गाँव,समाज तथा अपने अपने बच्चों को दूर रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया।

Leave a Comment

और पढ़ें