
*बिरनी से रवि कुमार शर्मा की रिपोर्ट*
झारखंड राज्य अंतर्गत बिरनी प्रखण्ड के केंदुआ पंचयात के गांडो गावँ में बेखौफ लंबे समय से संचालित एक अवैध आरा मिल पर मंगलवार को वन की बड़ी कर्रवाई की गई।रेंजर संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी टीम में आरा मशीन लाखों के लकड़ी ओर अन्य उपकरण जब्त किए।बताया गया कि वर्षों से इस मिल में हरे भरे लकड़ियों की कटाई कर अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी कर्रवाई के बाद संचालक शंकर राणा फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।इस क्रम में भरकट्टा ओपी अन्तर्गत बेदापहरी में भी आरा मसीन ओर लाखों के लकड़ी जब्त की है।क्षेत्रीय वन पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जंगलों की अवैध कटाई में शामिल लोगों के खिलाप सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।अस्थानिय लोगों ने वन विभाग की ततपरता की सराहना करते हुए कहा कि इससे जंगल संगरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

रवि कुमार शर्मा
