
प्राप्त सूचना के अनुसार कल विजयादशमी के दिन अचानक उनकी तबियत खराब हो गई आनन-फानन में परिजन स्थानीय नर्सिंग होम इलाज के लिए ले गये। किन्तु गम्भीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया। जहां पर करीब साढ़े पांच बजे अपराह्न उन्होंने दम तोड दिया। इस घटना से पूरे परिवार का रो रो कर बूरा हाल है और गांव में मातम छा गया है। मृत्यु कैसे हुई यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे लोग कहते हैं कि सुगर और ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे जिसका इलाज चल रहा था। किन्तु कुछ दिन पहले कुत्ता भी काट लिया था जिसका इंजेक्शन ले चुके थे। बहरहाल जो भी कारण रहा हो कल उनका निधन हो गया। वो मृदुभाषी, मिलनसार और एक अच्छे इंसान थे। उन्हें पत्नी के अलावे एक पुत्र और एक पुत्री है। उनके पार्थिव का दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। जिसमें पंचायत के अलावा सैकड़ों चाहने वाले थे।चोवा मंडल, बंधन मंडल, सुधीर मंडल, गोपाल मंडल, मथुरा मंडल, सुखदेव यादव, इन्द्रनारायण सिंह, अर्जुन सिंह,राजू राम, विकास कुमार मंडल (मुखिया चुंगलो), गंगाधर प्रसाद वर्मा आदि लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की ।
प्रखंड जमुआ के अन्तर्गत पंचायत चुंगलो का लगातार दो बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मुखिया श्री दिनेश मंडल जी का आकस्मिक निधन हो गया।
और पढ़ें
- विज्ञापन
