कंदाजोर में आंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह……….

बुद्ध विहार कंदाजोर में आंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन विधायक डॉ मंजू कुमारी और पलामू से आये पूर्व आयुक्त दशरथ चंद्र दास ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया. इसमें बौद्ध भिक्षु, बौद्ध विद्वान, बुद्धिजीवियों, वक्ताओं, नाटककार, साहित्यकार, संगीतकार आदि ने भाग लिया. इसमें धम्म यात्रा के साथ-साथ भगवान बुद्ध की जयंती पर लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. समारोह की अध्यक्षता बुद्ध विहार कंदाजोर के संस्थापक मोहन बौद्ध ने व संचालन भाजपा नेता दीपक भारती ने किया. विधायक ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी प्रासंगिक है. बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर ने पूरी दुनिया में गौतम बुद्ध के विचारों को जन-जन तक आगे बढ़ाने में भूमिका निभायी. दशरथ चंद्र दास ने कहा कि जब हर गांव के लोग संविधान निर्माता द्वारा बनाये गये कानून का अध्ययन कर लेंगे, वे सही मायने में आगे बढ़ जायेंगे. मौके पर भाजपा नेता डॉ सुशील कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, महेंद्र वर्मा, नरेश दास, जगदीश दास शामिल थे!

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।