
गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव में एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी. इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गयी. जबकि महिला की हालत गंभीर है. मृतकों में 6 वर्षीय अविनाश कुमार, 3 वर्षीय रानी कुमारी और 2 साल की फूल कुमारी शामिल है. महिला की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है!
महिला की हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया और अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी. महिला को गंभीर हालत में गिरिडीह अस्पताल भेजवाया गया है. फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. इधर घटना की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, प्रभारी थानेदार रिशु सिन्हा खसलोडीह पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है!!!
