बिरनी प्रखंड के डबरसैनी चौक के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ मारपीट

बिरनी प्रखंड के डबरसैनी चौक के पास बुधवार शाम लगभग चार बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष से महथाडीह निवासी रूपलाल पंडित (45), शंकर पंडित (42) तो दूसरे पक्ष से मुन्ना सोनी (37) व मुकुंद सोनी (45) घायल हैं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनीं में किया गया. वहां गंभीर रूप से रूपलाल पंडित व शंकर पंडित को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. रूपलाल पंडित ने बताया कि हमलोग मुंबई में सपरिवार रहते हैं. हमारी जमीन डबरसैनी चौक के पास है. उसे मुकुंद सोनी के पास बेचने की मौखिक बात हुई थी. इसी बीच परिवार के लोगों ने जमीन बेचने से मना कर दिया. इसके बाद जमीन को नहीं बेचा गया तो मुकुंद सोनी ने जबरन मेरी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगभग 3 दर्जन बाहरी लोगों को बुलाकर रातों रात वहां पर एक कमरा का मकान बना लिया. मना करने पर मुकुंद सोनी व उसके परिवार वालो ने लाठी डंडे से हम दोनों भाई को मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के मुकुंद ने बताया कि हमलोग जमीन का बयाना दिये थे. उसपर हमने एक कमरा बना लिया था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गयी. घटना की सूचना बिरनी थानां को दे दी गयी है. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. आवेदन मिलने पर कार्यवाई की जाएगी.

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।