शादी के सात घंटे बाद फांसी लगा नवविवाहिता ने दी जान

शादी होने के महज सात घंटे के भीतर नवविवाहिता ने मायके में वापस आकर फांसी लगाकर जान दे दी. इसके बाद उसके मायके समेत ससुराल पक्ष के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के तारानाखो निवासी राधेश्याम पंडित ने अपनी बड़ी बेटी सोनम कुमारी की शादी बुधवार को झरहियाधाम मंदिर में धूमधाम से कोडरमा जिला के नंदूडीह गांव निवासी सोनू कुमार के साथ की थी. इसके बाद वह विदा होकर ससुराल गई. कुछ घंटे बाद ही वह पति के साथ वापस मायके आ गयी. सभी नये दामाद की आवभगत में लगे थे. युवती अपने कमरे में गयी. कुछ देर बाद जब लोग उसके कमरे में गये, तो उसे फांसी के फंदे में लटका देखा. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. सूचना पर जमुआ इंस्पेक्टर रोहित कुमार पहुंचे और शव को ओपी ले गये. इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।