वाराणसी में रह रहे 10 पाकिस्तानी नागरिक, बढ़ाई गई निगरानी, पहलगाम हमले के बाद खुफिया विभाग अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में वाराणसी जिले में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। जिले में कुल 10 पाकिस्तानी नागरिक निवास कर रहे हैं, जिनमें से 9 लोग लंबी अवधि के वीजा पर रह रहे हैं। कराची निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग कुछ दिन पहले शिवपुर स्थित अपनी बहन के यहां आया हुआ है। हालांकि उसकी बहन का इंतकाल हो चुका है। एलआईयू रिपोर्ट के अनुसार वह 45 दिन के वीजा पर भारत आया है। वह भारत में कहीं और नहीं गया केवल शिवपुर स्थित भांजे के मकान पर रहा है। अब पहलगाम की घटना के बाद केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के क्रम में गुरुवार को एलआईयू पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेजने की कवायद शुरू करेगी  पाकिस्तान से लौटीं महिलाएं भी पसोपेश में
उधर, दालमंडी की एक महिला ने पाकिस्तानी युवक से शादी की थी। वहां जाने के बाद पता चला कि उसके शौहर की पहले से दो बीवियां हैं। शादी के बाद वह पाकिस्तानी नागरिक हो गई थी। जब वह वाराणसी अपने घर आई फिर वापस नहीं गई। इसके बाद पुन: उसने नागरिकता के लिए आवेदन किया, जो लंबित है। अब वह पसोपेश में है। इसी तरह एक और महिला है, जो पाकिस्तान में शादी की थी। वह भी इसी कारण वापस आ कानपुर के व्यवसायी का हुआ अंतिम संस्कार
उधर, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर के व्यवसायी शुभम द्विवेदी के शव का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के घर पहुंचकर उसे श्रद्धांजलि दी और परिजन से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि द्विवेदी का शव बुधवार देर रात कानपुर पहुंचा और आज पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राकेश सचान, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कई वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत हजारों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।