एनएसयूआई ने गिरिडीह कॉलेज में की तालेबंदी, कॉलेज प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप

गिरिडीह कॉलेज में गुरुवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के सदस्यों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. एनएसयूआई ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रों से अनावश्यक रूप से अधिक शुल्क वसूलने और मनमानी करने का आरोप लगाया. नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अभय कुमार व छात्र नेता विनीत भास्कर ने किया. अभय कुमार ने बताया कि सेमेस्टर-3 के फॉर्म पर पहले से ही 100 रुपये अंकित था, लेकिन उसमें काटकर 300 रुपये लिखा गया और छात्रों से वही राशि वसूली जा रही है. कहा कि पिछले वर्ष भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई थी, जब 100 का फॉर्म 300 में दिया गया था. तब एनएसयूआई के विरोध के बाद फीस को 100 कर दिया गया था और यह आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में यदि शुल्क में कोई वृद्धि की जाती है तो फॉर्म में आवश्यक संशोधन किया जायेगा. इस वर्ष पुनः वही स्थिति सामने आने पर एनएसयूआई ने कॉलेज प्रशासन से वार्ता की. अभय कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि कॉलेज प्रशासन के पास फॉर्म प्रिंट कराने के लिए संसाधनों की कमी है तो हर साल एनएसयूआई स्वयं इसकी व्यवस्था करेगी.
  जानकारी के अभाव में किया गया विरोध प्रदर्शन : प्राचार्य
इधर इस संबंध में गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि जानकारी के अभाव में विरोध किया गया. बताया कि जो भी शुल्क छात्रों से लिया जा रहा है, वह विश्वविद्यालय के द्वारा जारी किया गया है. कहा कि गिरिडीह कॉलेज के जो पुराने प्राचार्य थे, उनके द्वारा पहले ही सेमेस्टर तीन का एडमिशन फॉर्म काफी मात्रा में प्रिंट करवा दिया गया था. इसकी वजह से उस फॉर्म को ही छात्रों को दिया जा रहा है. कहा कि जो भी शुल्क छात्र जमा करते हैं, वह बैंक में जमा होता है.

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।