
राजधनवार।
भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने रविवार गादी गांव पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिन्दुओं पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इसके बाद धनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निदान कर दिया और कुछ को जल्द ही निदान करने का भरोसा दिया। मौके पर नकुल राय, दामोदर राय, शिवनारायण राय, पवन सिंह, अनिल राय, वासुदेव राय, विनय पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय, गंगाधर पाण्डेय, दिलीप तुरी, अकबर सांई, पवन राय आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
और पढ़ें
- विज्ञापन
