

जोहार सच न्यूज संवाददाता गिरिडीह । गिरिडीह जिले के बेरदोंगा गांव में आयोजित सप्तदिवसीय श्री श्री 108 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह भगवती प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा बड़े हीं धूम धाम से निकाला गया। बराकर नदी में श्रद्धालु भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा जिसमें 208 कलश यात्रियों ने भाग लिया। कथा वाचक, पंडित श्री मारुति नन्दन शास्त्री आचार्य प्रदीप शास्त्री, वैदिक ब्राह्मण मुख्य यजमान सुधीर पंडित, लोकेश्वर पण्डित, साकेत पण्डित,छोटी पण्डित, विनय पण्डित, जय नारायण , विनोद, संतोष,पुरण, लोकेश पण्डित और गणमान्य लोग मौजूद रहे। यज्ञ के सचिव जय नारायण पण्डित अध्यक्ष रामेश्वर पण्डित उपाध्यक्ष साकेत कुमार और पुरोहित बाली पाण्डेय ने भाग लिया। कथा वाचक श्री मारुति नन्दन शास्त्री ने कहा कि यज्ञ के आयोजन मात्र से क्षेत्र के समस्त पापों का क्षय होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि आगे क्या कुछ हुआ।
