स्विफ्ट कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

तिसरी (गिरिडीह)। तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड स्थित बगरलवा मोड़ के पास शनिवार को स्विफ्ट कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पलमरुआ गांव के कांशीटांड़ टोला निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. साहेब के रूप में की गई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद तिसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल मो. साहेब को अचेत अवस्था में इलाज के लिए तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है तथा सिर फट जाने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मो. साहेब अपने कांशीटांड़ स्थित घर से किसी जरूरी काम के सिलसिले में बाइक से तिसरी आ रहे थे। इसी दौरान चंदौरी रोड पर बगरलवा मोड़ के पास तिसरी की ओर से जा रही जेएच 11 एवाई 7550 नंबर की स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।

और पढ़ें